नारायणपुर और ओरछा विकासखंड की ग्रामीण महिलाएं इमली, दोना-पत्तल, मसाला, बेकरी और किराना कारोबार से बन रही आत्मनिर्भर

बस्तर के सुदूर और दुर्गम अबुझमाड़ क्षेत्र में अब बदलाव की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र और घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंड की ग्रामीण महिलाएं आज मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। वन विभाग की पहल और चक्रिय निधि के माध्यम से मिली आर्थिक मदद ने इन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
10 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला आर्थिक संबल
वर्ष 2026-27 में शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र के 10 महिला स्व-सहायता समूहों को कुल 37 लाख रुपये की चक्रिय निधि के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया गया। इस वित्तीय सहायता से महिलाओं को अपनी आजीविका गतिविधियों को शुरू करने और आगे बढ़ाने का अवसर मिला।
जय बिहान, जगदम्बा, मां लक्ष्मी, मां शीतला, मां दंतेश्वरी, मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां अम्बे और जय वाला कारयो जैसे महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं अब अलग-अलग व्यवसायों से आय अर्जित कर रही हैं।
वन उत्पादों से लेकर गृह उद्योग तक बढ़े कदम
अबुझमाड़ की महिलाएं स्थानीय संसाधनों और अपनी पारंपरिक समझ का उपयोग कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़ रही हैं। कुछ महिलाएं जंगलों से इमली और माहुल पत्ता एकत्र कर दोना-पत्तल तैयार कर रही हैं, वहीं कुछ समूह कच्चे फूलझाड़ू का प्रसंस्करण कर उसे बाजार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
इसके अलावा महिलाओं ने गृह उद्योग के तहत मसाला निर्माण, बेकरी, कैंटीन और किराना स्टोर जैसी गतिविधियों को भी अपनाया है। इससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार और नियमित आय का साधन मिल रहा है।
बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर
स्वरोजगार से होने वाली आय का असर अब इन महिलाओं के परिवारों पर भी दिखाई देने लगा है। नियमित आमदनी से महिलाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है और वे अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।
आर्थिक रूप से मजबूत होती ये महिलाएं अब समाज की मुख्यधारा से भी तेजी से जुड़ रही हैं। अबुझमाड़ की ग्रामीण महिलाओं की यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आ रही है।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- राजनांदगांव के स्कूल में आखिर क्या हुआ? छात्रा की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश

- रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर बदलेगा? 465 किमी का नया कॉरिडोर खोल देगा विकास का रास्ता

- शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान, 63 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार; 64 नामों का ऐलान

- 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में आया फैसला, 10 आरोपी दोषी; अब सजा पर टिकी निगाहें

- बिग बॉस 20 के प्रोमो में कौन है ये चेहरा? बादशाह से जुड़े नाम पर मचा सस्पेंस

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर




