एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर जारी हुआ आदेश, दुगली, सिहावा, नगरी और केरेगांव थानों में बदले गए प्रभारी
धमतरी। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में पदस्थ 4 निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी की ओर से आदेश जारी किया गया है। तबादले के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के कई थानों में नए थाना प्रभारियों की पदस्थापना की गई है।
धमतरी में 4 निरीक्षकों की नई पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार दुगली थाना प्रभारी निरीक्षक चक्रधर बाघ का तबादला कर उन्हें सिहावा थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं सिहावा थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार पाटिल को नई जिम्मेदारी देते हुए नगरी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में नगरी थाना प्रभारी निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को अब दुगली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा रक्षित केंद्र धमतरी में पदस्थ निरीक्षक रमनलाल उसेंडी को नई जिम्मेदारी देते हुए केरेगांव थाना प्रभारी बनाया गया है।
कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है। नई पदस्थापना के साथ थाना स्तर पर अधिकारियों को क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालने और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगी।




