“अभियान संवेदना” के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़, 25 अगस्त 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी युवक हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास (21 वर्ष), निवासी खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से गांव के हरिनारायण श्रीवास से उसकी जान-पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, 18 जनवरी 2024 को वह आरोपी के घर गई थी, जहां आरोपी ने प्रेम करने और शादी करने का वादा करते हुए उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में घुमाने के बहाने ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, 14 जून 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने रिश्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
इसके बाद 28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा। कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की। इसके बाद युवती 15 अगस्त 2026 को अपने गांव वापस आ गई।
युवती ने डर के कारण घटना की जानकारी तत्काल अपनी मां को नहीं दी। 23 अगस्त 2026 को मां द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बताई और थाना खरसिया पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट मिलते ही आरोपी की तलाश में दबिश
युवती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026 के तहत धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- खरसिया में शादी का झांसा देकर युवती से शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार

- रायगढ़ में बारिश के बाद कई मार्गों पर जलभराव, चक्रपथ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद

- रायगढ़ में नवाचारी शिक्षण को मिला सम्मान, उत्कृष्ट शिक्षकों को कलेक्टर ने किया पुरस्कृत

- पुसौर में शिक्षा विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं पर जोर

- रायगढ़ में बीजों से तैयार हो रहीं अनूठी राखियां, भाई-बहन के प्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

