स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में रायपुर में 51 मामले, बिलासपुर में 12 और धमतरी में 7 संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल स्वाइन फ्लू (H1N1) के 105 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 18 मरीज फिलहाल सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के 1 जनवरी से 27 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार रायपुर में सबसे ज्यादा 51 संक्रमित मिले हैं, जिनमें छह मरीज सक्रिय हैं।
रायपुर में सबसे ज्यादा मामले
बिलासपुर में 12 संक्रमित मिले हैं, जिनमें दो सक्रिय हैं। धमतरी में सात मामलों में चार मरीज एक्टिव हैं, जबकि दुर्ग में सात संक्रमितों में दो सक्रिय मरीज हैं। रायगढ़ में पांच में दो, कोरबा में पांच में एक और बेमेतरा में तीन मामलों में एक मरीज अभी सक्रिय है।
कई जिलों में नहीं हैं सक्रिय मरीज
बस्तर, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, महासमुंद, एमसीबी, राजनांदगांव, सूरजपुर और सरगुजा समेत कई जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं, लेकिन फिलहाल वहां कोई सक्रिय मरीज दर्ज नहीं है।
बालौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, बलरामपुर, बीजापुर, जीपीएम, कबीरधाम, कोंडागांव, मुंगेली, नारायणपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुकमा और कांकेर समेत अन्य जिलों में भी फिलहाल सक्रिय मामले दर्ज नहीं हैं।
इसे भी पढ़े…..
27 से 29 अगस्त तक चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से रायगढ़ के बीच कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- राजनांदगांव के स्कूल में आखिर क्या हुआ? छात्रा की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश

- रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर बदलेगा? 465 किमी का नया कॉरिडोर खोल देगा विकास का रास्ता

- शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान, 63 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार; 64 नामों का ऐलान

- 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में आया फैसला, 10 आरोपी दोषी; अब सजा पर टिकी निगाहें

- बिग बॉस 20 के प्रोमो में कौन है ये चेहरा? बादशाह से जुड़े नाम पर मचा सस्पेंस

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर




