प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान को भारत-उज्बेकिस्तान की सदियों पुरानी दोस्ती और साझा विरासत को समर्पित किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ‘ओली दराजली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव और उज्बेकिस्तान की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के दूरदर्शी नेतृत्व और भारत के प्रति उनकी मित्रता की भी सराहना की।
सम्मान को साझा विरासत को किया समर्पित
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘दोस्तलिक’ का अर्थ दोस्ती है और यही भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों की भावना को सबसे बेहतर तरीके से व्यक्त करता है। उन्होंने इस सम्मान को दोनों देशों की सदियों पुरानी दोस्ती और साझा विरासत को समर्पित किया।
पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने भारत की जनता की ओर से उज्बेकिस्तान की सरकार, जनता और राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव का धन्यवाद किया।
दोनों देशों के रिश्ते होंगे और मजबूत
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के नेतृत्व में भारत और उज्बेकिस्तान के संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और नई ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। भारत दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करने तथा आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
ग्लोबल साउथ के लिए मिलकर करेंगे काम
प्रधानमंत्री ने कहा कि सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी आती है। भारत अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटेगा और उज्बेकिस्तान के साथ दोस्ती को मजबूती से निभाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान ग्लोबल साउथ की एकजुट आवाज बनकर लोगों के कल्याण और मानवता के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करेंगे।
इसे भी पढ़े…..
एक्सीडेंट का CCTV कैमरे में कैद, एक्सक्लूसिव वीडियो: कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती; मौके पर मौत
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली इंद्रासो की जिंदगी, कच्चे मकान से मिला छुटकारा; अब पक्के घर में सुरक्षित परिवार

- बिलासपुर में भव्य तीजा मिलन समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की शिरकत; महिलाओं के लिए की गई खास व्यवस्थाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बिलासपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत, तीजा पर्व कार्यक्रम में होंगे शामिल

- घरघोड़ा में जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस की कार्रवाई

- तमनार CHP चौक हिंसा मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर




