कोरबा के पुरैना गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी तीरथराम यादव को गिरफ्तार किया

कोरबा। शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी की डांट इतनी नागवार गुजरी कि उसने लकड़ी और डंडे से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें वापस घर ले आए। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में भतीजे तीरथराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय तीरथराम यादव रविवार शाम शराब के नशे में घर लौटा था। रात करीब नौ बजे उसकी 55 वर्षीय मौसी मोहन कुंवर बाई भी घर पर मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि युवक के रोज शराब पीकर देर से घर आने और बेवजह घूमने को लेकर मौसी ने उसे डांट लगाई।
मौसी की फटकार से नाराज होकर तीरथराम ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी आग जलाने वाली लकड़ी और डंडे से मोहन कुंवर बाई पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर घर में गिर पड़ी।
चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के समय आरोपी की पत्नी, बच्चे और मृतका की बड़ी बहन भी घर में मौजूद थीं। परिजन घायल महिला को तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया।
हालांकि परिजन महिला को बाहर इलाज के लिए ले जाने के बजाय वापस घर ले आए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी तीरथराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़े…..
चंद्रपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 30 से ज्यादा घायल
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
