मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से मिली मंजूरी, किसानों को परिवहन खर्च और समय की होगी बचत

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम बुंदिया और बड़सरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
किसानों की लंबे समय से थी मांग
क्षेत्र के किसान लंबे समय से अपने गांव के आसपास धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग कर रहे थे। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान किसानों और ग्रामीणों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बताया था कि दूर स्थित उपार्जन केंद्रों तक धान पहुंचाने में उन्हें अतिरिक्त समय और परिवहन खर्च उठाना पड़ता है।
किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल को पत्र लिखकर बुंदिया और बड़सरा में नए धान उपार्जन केंद्रों की स्वीकृति देने का आग्रह किया था। इसके बाद शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और आगामी वर्षों के लिए दोनों केंद्रों की स्थापना को मंजूरी दी है।
इन समितियों के अंतर्गत होंगे केंद्र
ग्राम बुंदिया में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बतरा के अंतर्गत नवीन धान उपार्जन केंद्र स्थापित किया जाएगा। वहीं ग्राम बड़सरा में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित शिवप्रसादनगर के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र संचालित होगा।
किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
नए धान उपार्जन केंद्र शुरू होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे ट्रैक्टर भाड़े और परिवहन समेत अन्य खर्चों में कमी आएगी। साथ ही किसानों के समय और श्रम की भी बचत होगी।
स्थानीय स्तर पर धान की तुलाई और उपार्जन की सुविधा मिलने से खरीदी प्रक्रिया किसानों के लिए अधिक आसान और सुविधाजनक होगी। केंद्रों की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। किसानों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार जताते हुए इसे अन्नदाताओं के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इसे भी पढ़े…..
चंद्रपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 30 से ज्यादा घायल
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- राजनांदगांव के स्कूल में आखिर क्या हुआ? छात्रा की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश

- रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर बदलेगा? 465 किमी का नया कॉरिडोर खोल देगा विकास का रास्ता

- शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान, 63 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार; 64 नामों का ऐलान

- 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में आया फैसला, 10 आरोपी दोषी; अब सजा पर टिकी निगाहें

- बिग बॉस 20 के प्रोमो में कौन है ये चेहरा? बादशाह से जुड़े नाम पर मचा सस्पेंस

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर




