योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध पहुंचाने और मैदानी स्तर पर मॉनिटरिंग मजबूत करने पर जोर

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर एवं भैयाथान में आयोजित विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ली और पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के साथ-साथ मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा आमजन से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
मंत्री ने कहा कि सुशासन का वास्तविक उद्देश्य शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। केवल योजना स्वीकृत होना या कागजों में उसका क्रियान्वयन पर्याप्त नहीं है, बल्कि हितग्राही को उसका वास्तविक लाभ मिलना ही योजना की सफलता है।
उन्होंने अधिकारियों को मैदानी अमले के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान करने को कहा।
विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी नजर
समीक्षा बैठक में मंत्री ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यों की स्थिति की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव आमजन के जीवन में दिखाई दे।
सूरजपुर एवं भैयाथान में आयोजित बैठकों में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सूरजपुर में विधायक श्री भुलन सिंह मरावी भी बैठक में शामिल हुए।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में तेज रफ्तार एंबुलेंस मेडिकल स्टोर में घुसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा; चालक पर नशे में होने का आरोप

- दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा, बारिश के बीच बहुमंजिला इमारत ढही; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

- झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फिर उठे सवाल, देवजी और देवा पर ट्रायल क्यों नहीं चला?

- कॉलेज में 75% से कम उपस्थिति पर अभिभावकों को जाएगा फोन या मैसेज, सत्र 2026-27 से नई व्यवस्था

- धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर




