साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पीछा कर ग्वालियर तक पहुंचाया, जीआरपी की मदद से हुई गिरफ्तारी

रायगढ़, 3 सितंबर 2026। रायगढ़ पुलिस ने गंभीर अपराध के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी पर मामूली विवाद के बाद युवक पर पिस्टलनुमा एयरगन से फायर करने का आरोप है।
पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 की रात कोतरारोड क्षेत्र में सड़क पर पानी के छींटे पड़ने की बात को लेकर हरसवरन सिंह घोतड़ा का खुशहाल अग्रवाल से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिस्टलनुमा हथियार से खुशहाल के सिर की ओर दो बार फायर किया।
बताया गया कि खुशहाल नीचे बैठ गया, जिससे वह फायर की चपेट में आने से बच गया। घटना के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से पिस्टलनुमा हथियार बरामद किया।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना कोतवाली में धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी की पहचान के बाद शुरू हुई तलाश
घटनास्थल से जब्त मोटरसाइकिल और गवाहों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान हरसवरन सिंह घोतड़ा के रूप में की। आरोपी मूल रूप से जालंधर, पंजाब का रहने वाला बताया गया है और वर्तमान में रायगढ़ के ग्राम तेंदूडिपा, कलमी क्षेत्र में रह रहा था।
घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया।
साले ने आरोपी को भागने में मदद की
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी को फरार कराने में उसके साले बुधराम चौहान उर्फ छोटू ने कथित रूप से मदद की थी। पुलिस के अनुसार, मोबाइल पर बातचीत के बाद बुधराम अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AT 6257 से हरसवरन को भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन तक छोड़ने गया था।
पुलिस ने बुधराम चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर फरार आरोपी की तलाश आगे बढ़ाई गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
साइबर टीम ने ग्वालियर तक पीछा किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना टीम को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपी की गतिविधियों और संभावित ठिकाने की जानकारी मिली।
पुलिस टीम आरोपी का पीछा करते हुए ग्वालियर पहुंची। इसके बाद जीआरपी ग्वालियर की मदद से ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास हरसवरन सिंह घोतड़ा को पकड़ लिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र 44 वर्ष है और वह जालंधर, पंजाब का निवासी है। रायगढ़ लाकर पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल एयरगन उसने ऑनलाइन खरीदी थी।
मोबाइल भी किया गया जब्त
पुलिस ने आरोपी की पहचान की कार्रवाई भी कराई। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर बुधराम से बातचीत में इस्तेमाल किया गया वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल भी जब्त किया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
इन अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा साइबर डीएसपी शिखर मरावी के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक, कोतवाली थाना प्रभारी अमित सिंह, एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक महेश पंडा, संतराम केंवट सहित कोतवाली और साइबर थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
