17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा एक माह का अभियान, जनभागीदारी बढ़ाने और सेवा गतिविधियों को व्यापक बनाने पर जोर

जशपुर। वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर बैठक में सहभागिता की। जिले में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह चलेगा। बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
जन-जन तक पहुंचेगी प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की यात्रा जनसेवा, नेतृत्व और भारत की क्षमता में अटूट विश्वास की कहानी है। उनकी जनसेवा के 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण की भावना से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ना सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।
सेवा गतिविधियों और जनभागीदारी पर मंथन
बैठक के दौरान जशपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अभियान को अधिक प्रभावी और व्यापक स्वरूप देने के साथ ही इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के आयोजन तथा अभियान को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इसे भी पढ़े…..
तमनार में लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक पलटा, नीचे दबा श्रमिक; JCB-हाइड्रा से करीब एक घंटे बाद सुरक्षित निकाला
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
एक माह तक चलेगा अभियान
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को समाज के विभिन्न वर्गों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों और संबंधित लोगों के साथ समन्वय कर अभियान को व्यापक जनभागीदारी वाला स्वरूप देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: रायगढ़ पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज, भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर साधा निशाना

- Today Raigarh News: नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण, 5 परिवार फिर से हुए एकजुट

- Today Raigarh News: कोसमनारा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बाबाधाम के पास शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण

- Today Raigarh News: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, लंबित मामलों के जल्द निराकरण और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

- Today Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस के 15 मामलों का स्थायी वारंटी झारसुगुड़ा से गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
