jashpur-young-leaders-dialogue-2026
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जुड़ेंगे जिले के युवा, क्विज से शुरू होगी चयन प्रक्रिया; प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता दिखाने का मिलेगा मौका

जशपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के जरिए जशपुर जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना और विकसित भारत के निर्माण को लेकर उनके विचारों एवं दृष्टिकोण को सामने लाना है।
25 सितंबर तक क्विज में ले सकते हैं हिस्सा
जशपुर जिले में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के माध्यम से युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए जागरूकता और सहभागिता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिले के पात्र युवा 25 सितंबर 2026 तक आयोजित क्विज में भाग लेकर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
इस पूरी पहल की शुरुआत क्विज से होगी। इसके बाद चयनित प्रतिभागी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे। विभिन्न चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
इसे भी पढ़े…..
तमनार में लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक पलटा, नीचे दबा श्रमिक; JCB-हाइड्रा से करीब एक घंटे बाद सुरक्षित निकाला
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
नीति निर्माण और राष्ट्र विकास में युवाओं की भागीदारी
‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखना नहीं है। इसके माध्यम से युवाओं को नीति निर्माण, नवाचार और राष्ट्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, तकनीक, पर्यावरण और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं के विचार और सुझाव इस पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।
युवा संगठनों और कॉलेजों से अधिक भागीदारी की अपील
मेरा युवा भारत, जशपुर ने जिले के पात्र युवाओं के साथ-साथ युवा संगठनों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्विज में भाग लेने की अपील की है।
यह अभियान जशपुर के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है। युवाओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 से पहले अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
