लोक भवन में विद्यार्थियों ने राज्यपाल से पूछे जीवन और करियर से जुड़े सवाल, रमेन डेका ने आत्मनियंत्रण, कठिन परिश्रम और लक्ष्य पर फोकस करने की दी सीख

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने मुलाकात की और उनसे संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राज्यपाल से उनके जीवन, करियर और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई सवाल पूछे। राज्यपाल ने विद्यार्थियों के सवालों का सहजता से जवाब देते हुए अपने अनुभव साझा किए और सफलता के लिए अनुशासन, आत्मनियंत्रण तथा कठोर परिश्रम को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।
सैनिक स्कूल में अनुशासन को बताया सफलता की कुंजी
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि सैनिक स्कूल जैसी उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था में अध्ययन करने का अवसर मिलना विद्यार्थियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अनुशासन, समय की पाबंदी और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का महत्व भी सिखाया जाता है।
उन्होंने कहा कि सफलता का आधारभूत बिंदु अनुशासन है। वर्तमान समय में पढ़ाई, नौकरी और करियर को लेकर तनाव बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को तनाव का सामना करने के लिए उपलब्ध परिस्थितियों में संतुष्ट रहना और अपनी क्षमताओं को पहचानकर उसी के अनुरूप आगे बढ़ना सीखना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि यदि विद्यार्थी अपने मन को नियंत्रित रखते हुए अपनी योग्यता और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएंगे, तो सफलता हासिल करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
लक्ष्य तय करें और पूरी मेहनत से उसे हासिल करें
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। योग्यता के साथ लगातार मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करें। उन्होंने गुरुजनों और पालकों की बातों को गंभीरता से सुनने की सलाह दी, लेकिन साथ ही कहा कि किसी भी निर्णय के समय अपने तर्क और बुद्धि का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी ‘थिंकिंग प्रोसेस’ सक्रिय रखने और हर परिस्थिति में सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने पूछे जीवन और करियर से जुड़े सवाल
संवाद के दौरान सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने राज्यपाल से उनके जीवन, करियर और सार्वजनिक जीवन से संबंधित कई सवाल पूछे। राज्यपाल ने सभी प्रश्नों के सहजता से उत्तर दिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने संवैधानिक पद की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी और सार्वजनिक जीवन की अपनी यात्रा से जुड़े अनुभव भी साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों में राज्यपाल से संवाद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यार्थियों ने किया लोक भवन का भ्रमण
कार्यक्रम के दौरान सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों को लोक भवन का भ्रमण भी कराया गया। विद्यार्थियों ने लोक भवन की विभिन्न व्यवस्थाओं और महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सैनिक स्कूल अंबिकापुर के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े…..
जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती को झांसी बुलाने का आरोप, रेलवे क्वार्टर में दुष्कर्म की शिकायत; IG के आदेश पर FIR
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: 14 सितंबर से चक्रधर समारोह का आगाज, उषा बारले की पंडवानी से कविता कृष्णमूर्ति की संगीत संध्या तक खास प्रस्तुतियां

- Today Raigarh News: 14 सितंबर से सजेगा चक्रधर समारोह, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे 41वें अंतर्राष्ट्रीय समारोह का शुभारंभ

- Today Raigarh News: गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, रात 10 से सुबह 6 बजे तक साउंड सिस्टम पर रोक; पंडालों में नशा भी प्रतिबंधित

- Today Raigarh News: रायगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, सुबह बारिश के बाद दोपहर में तेज धूप और शाम को मूसलाधार बारिश

- Today Dhamtari News: पंचायतों की खाली जमीन से बढ़ेगी कमाई, धमतरी में PPP मॉडल से तैयार हो रहे आय के नए रास्ते

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
