रायगढ़, 28 जून। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओम श्री रूपेश स्टील कंपनी के दो संचालकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। मर्ग जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के तथ्य सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, 18 जून को आंधी-तूफान और तेज बारिश के दौरान ग्राम चिराईपानी स्थित कंपनी परिसर के पास बनी बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई थी। दीवार सीधे लेबर क्वार्टर पर जा गिरी, जिससे वहां रह रहे मजदूर मलबे में दब गए।
Highlight Lines
🔴लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर
🔴बाउंड्री वॉल गिरने से महिला मजदूर की हुई थी मौत
🔴दो मजदूर अब भी गंभीर, इलाज जारी
🔴सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
🔴एसएसपी बोले— मजदूरों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
हादसे में 30 वर्षीय महिला मजदूर रंभा यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सुनील परमार और उनकी पत्नी रिंकी डेलकी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि कंपनी संचालक दयानंद अग्रवाल और शंकर अग्रवाल ने बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किए बाउंड्री वॉल से सटाकर लेबर क्वार्टर का निर्माण कराया था। इसी लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण मानते हुए थाना पूंजीपथरा में दोनों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 106(1) एवं 125(ए) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी तकनीकी और वैधानिक पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर मजदूरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी।
इसे भी पढ़े…..
बॉलीवुड ने 2026 में मारी वापसी, 6 महीने में 6,398 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कारोबार; साउथ सिनेमा को छोड़ा पीछे
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में सुबह से बारिश | आज भी जारी रहेगा मौसम का असर
- बस्तर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित | कई गांवों का संपर्क कटा, स्कूल बंद
- एमबीबीएस इंटर्न्स की बढ़ी शिष्यवृत्ति | अब ₹25 हजार महीना मिलेगा
- छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का दौर | रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट
- छत्तीसगढ़ में 25 लाख राशन कार्डधारी अब भी इंतजार में | 69% ही हुआ राशन वितरण
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
