पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई | वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर दो वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो माजदा वाहनों से करीब 17.900 टन स्क्रैप जब्त किया है। जब्त कबाड़ की कीमत करीब ₹6.26 लाख और दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख बताई गई है। पुलिस ने कुल ₹26.26 लाख की संपत्ति जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, एडिशनल एसपी अनिल सोनी और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा पुलिस अवैध कबाड़ परिवहन पर निगरानी रख रही थी। 2 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव को माजदा वाहन से कबाड़ परिवहन की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम देलारी में रायगढ़ इस्पात के पास घेराबंदी कर दो माजदा वाहनों को रोककर जांच की।
दो वाहनों से मिला 17.9 टन स्क्रैप
जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG07CC0311 से करीब 9.690 टन टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहन पार्ट्स का स्क्रैप मिला। इसकी कीमत करीब ₹3,39,150 बताई गई है।
वहीं, वाहन क्रमांक OD31G8488 से करीब 8.210 टन स्क्रैप बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब ₹2,87,350 आंकी गई है। दोनों वाहनों से कुल 17.900 टन कबाड़ जब्त किया गया।
दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, कबाड़ के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन चालक संतोषप्रद जानकारी नहीं दे सके और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों और कबाड़ को जब्त कर लिया।
मामले में दोनों वाहन चालकों के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 50/2026 और 51/2026 के तहत धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS में वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कबाड़ के अवैध परिवहन और अवैध खरीदी-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की बात कही।
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

अब तक की सबसे बड़ी ख़बर
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल (1,481)
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई (811)
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर (716)
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी (709)
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार (677)
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश (564)
- जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी (522)
- 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र (514)
- Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता, पत्नी और ससुर पर जानलेवा हमला करने वाला 3 महीने बाद गिरफ्तार (514)
- CRPF में खिलाड़ियों के लिए भर्ती का मौका | 521 पदों पर बिना लिखित परीक्षा चयन (509)
