स्वेच्छानुदान मद से मिला ई-रिक्शा, लोक भवन में राज्यपाल ने चाबी सौंपकर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बाल कल्याण परिषद के स्कूल को मिली सुविधा
रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित स्कूल के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से ई-रिक्शा प्रदान किया है। राज्यपाल ने मंगलवार को लोक भवन में ई-रिक्शा की चाबी सौंपकर इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जरूरतमंद बच्चों तक सेवाएं पहुंचाने में मिलेगी मदद
इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाल कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं को इस पहल से जरूरतमंद बच्चों तक सेवाओं और सहायता को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
ई-रिक्शा मिलने से परिषद द्वारा संचालित स्कूल की गतिविधियों और बच्चों से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
परिषद के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. श्रीमती कमल वर्मा, संयुक्त सचिव श्री राजेन्द्र निगम एवं श्री प्रकाश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन उपस्थित रहीं।
