मुक्तिधाम के पास ग्राउंड फ्लोर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, महिलाएं और बच्चे भी फंसे; 4 से 5 बाइक जलीं, एक व्यक्ति घायल

आधी रात आग लगने से मचा हड़कंप
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुक्तिधाम के पास स्थित अटल आवास में रविवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग और धुएं के कारण आवास में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी बिल्डिंग में फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ लोग पहली और दूसरी मंजिल से रस्सियों और कपड़ों के सहारे नीचे उतरे।
स्थानीय लोगों की मदद से 75 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की जानकारी सामने आई है। घटना में चार से पांच बाइक जल गईं, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी मिली है।
ग्राउंड फ्लोर में लगी आग, फैल गया धुआं
जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास स्थित अटल आवास के ग्राउंड फ्लोर में रविवार देर रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और परिसर में धुआं फैलने लगा।
आग की चपेट में आने से नीचे खड़ी चार से पांच बाइक जल गईं। धुएं के कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी होने लगी। कई लोग सुरक्षित रास्ता तलाशने लगे, जबकि कुछ लोग ऊपरी मंजिलों पर फंस गए।
रस्सियों के सहारे लोगों को निकाला गया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय रहवासियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को नीचे उतारने के लिए रस्सियों और कपड़ों का सहारा लिया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल रहा।
स्थानीय लोगों की मदद से 75 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जान बचाने के लिए कुछ लोग पहली और दूसरी मंजिल से रस्सियों के सहारे नीचे उतरे।
दमकल ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने फोन पर बताया कि घटना में नीचे खड़ी कई बाइक जल गई हैं। उन्होंने किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने की जानकारी दी। हालांकि, घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना भी सामने आई है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े….. बस्तर दशहरा: 618 साल पुरानी परंपरा के तहत दंतेवाड़ा से रवाना हुईं मां दंतेश्वरी की डोली, फूल रथ का पहिया टूटने पर विवाद
- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- बिलासपुर में SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM से 66 लाख की ऑनलाइन ठगी, इंस्टाग्राम पर युवती ने दिया था ट्रेडिंग का झांसा

- बिलासपुर-कोलकाता हवाई सेवा फिर होगी शुरू? अरुण साव के हस्तक्षेप के बाद एलाइंस एयर को उड़ान जारी रखने के निर्देश

- हाई कोर्ट का फैसला: हिंदी टंकण परीक्षा नहीं होने पर पुलिस एएसआई को मिलेगी रुकी वेतनवृद्धि

- बिलासपुर के 6 स्काउट-गाइड और रोवर ने राष्ट्रपति पूर्वाभ्यास शिविर में लिया हिस्सा, पुरस्कार की तैयारी का मिला प्रशिक्षण

- बिलासपुर से 850 श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना, काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन

- बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, तीन बच्चों की हालत बिगड़ी; एक NICU में भर्ती

- बिलासपुर के अटल आवास में आधी रात लगी आग, रस्सियों के सहारे 75 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

- बिलासपुर में 3 साल की पोती को बचाने पहुंची दादी की हत्या, चाकू से हमला कर आरोपी फरार

