महानवमी पर मां महामाया मंदिर के सामने हुआ हादसा, झारखंड से परिजनों के साथ गुब्बारे बेचने आया था इरशाद आलम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में महानवमी के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय बालक इरशाद आलम की मौत हो गई। वह झारखंड के डाल्टनगंज क्षेत्र के बंदूवा से अपने परिजनों के साथ गुब्बारे बेचने आया था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया बालक
जानकारी के अनुसार, महानवमी के अवसर पर इरशाद आलम रामानुजगंज स्थित मां महामाया मंदिर के सामने छठ घाट पहुंचा था। दोपहर में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
उसके साथ मौजूद दो बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बालक की तलाश शुरू की गई।
ढाई घंटे की तलाश के बाद निकाला गया शव
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय युवक बालक को खोजने के लिए पानी में उतरे। काफी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे तक तलाश की गई। इसके बाद दोपहर 3:20 बजे इरशाद का शव पानी से बाहर निकाला गया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
महानवमी की खुशियां मातम में बदलीं
त्योहार के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इरशाद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद रामानुजगंज क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
ये भी पढ़े….. रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, SSP शशि मोहन सिंह ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं
दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 1600 डिग्री का पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत
बलरामपुर जिला एक नज़र
- बलरामपुर के रामानुजगंज में छठ घाट पर डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव

- छत्तीसगढ़-यूपी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 900 क्विंटल अवैध धान से भरे 3 ट्रक जब्त

- Today Balrampur News: गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, पंचायत भवन और मिडिल स्कूल की घोषणा

- Today Balrampur News: बलरामपुर में 2371 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगा खिलौनों का तोहफा, 25 सितंबर से ‘आंगन मिलन सेवा’

- बलरामपुर में 15 सितंबर को बड़ा रोजगार मेला, 610+ पदों पर सीधी भर्ती; 40 हजार तक वेतन का मौका

- बलरामपुर कलेक्टोरेट में हंगामा, कलेक्टर से कथित अभद्रता के आरोप में AAP नेता लव दुबे हिरासत में

- मछली पालन के सपने को मिला सरकारी अनुदान का सहारा, दुर्गावती ने बायोफ्लॉक तालाब से शुरू की आत्मनिर्भरता की राह

- बलरामपुर में हाई रिस्क गर्भवती महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, मां और तीनों नवजात स्वस्थ

- आखिर किन शिक्षकों को मिला बड़ा सम्मान? बलरामपुर में शिक्षक दिवस पर सजा गौरव का मंच

