नवा रायपुर में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक, सेवा संबंधी प्रताड़ना, स्थानांतरण में भेदभाव और पेंशन लाभ से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के सचिव विवेक के. देवांगन के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों से जुड़े सेवा संबंधी मामलों और शिकायतों की समीक्षा की गई। आयोग के सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों में नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कर्मचारियों की इन शिकायतों पर हुई सुनवाई
बैठक में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और जेल विभाग से जुड़े अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई।
इनमें सेवा के दौरान कथित प्रताड़ना, स्थानांतरण में भेदभाव और पेंशन संबंधी लाभ नहीं मिलने जैसी शिकायतें शामिल थीं। बैठक के दौरान शिकायतकर्ताओं का पक्ष भी सुना गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की समीक्षा कर उचित एवं तर्कसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विभिन्न विभागों और जिलों के अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव भुवनेश यादव, पुलिस मुख्यालय में अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा और विभाग के संयुक्त सचिव अनुपम त्रिवेदी उपस्थित रहे।
इसके अलावा अनुसंधान अधिकारी वारा प्रसाद, हैदराबाद, आईजी आ.ज.क. बालाजी राव तथा बलौदाबाजार, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, रायगढ़ और कोरबा के कलेक्टरों सहित विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
शिकायतों के निराकरण पर जोर
बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के कर्मचारियों से संबंधित सेवा मामलों की समीक्षा करना और शिकायतों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों में तथ्यों एवं नियमों के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि कर्मचारियों को सेवा संबंधी मामलों में न्यायसंगत समाधान मिल सके।
आज का राशिफल 23 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें धन, करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल
छत्तीसगढ़ एक नज़र
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

