अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, राजनीतिक दलों को दी गई तिथिवार कार्यक्रम की जानकारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर 22 अक्टूबर को जिला कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में मतदाता सूची के अद्यतनीकरण और मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
राजनीतिक दलों को दी गई पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी
बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन, दावा-आपत्ति प्राप्त करने, उनके निराकरण और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की निर्धारित तिथियों एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से चर्चा की गई और उनकी सहमति प्राप्त की गई।
पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया
बैठक में बताया गया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही आवश्यक संशोधन और नियमानुसार नाम विलोपन की प्रक्रिया भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।
पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाएं और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी श्री अमित तिवारी, श्री दिलीप साह, श्री हितेश अजगल्ले, श्री राकेश पटेल, श्री राधे जायसवाल, श्री रमेश अनंत, श्री उद्धव राम कोशले, श्री कन्हैया जांगड़े एवं श्री विकास टण्डन उपस्थित रहे। इसके अलावा निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री हरिकिशन डड़सेना और प्रभारी सहायक प्रोग्रामर श्री कुंज बिहारी गहर भी बैठक में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें
रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 30 अक्टूबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका
सारंगढ़-बिलाईगढ़ एक नज़र
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक, मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण पर चर्चा

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्वी वनांचल को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री की 5 घोषणाओं को मंजूरी; 6.41 करोड़ से होंगे विकास कार्य

- सारंगढ़-बिलाईगढ़: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से पिता को मिली राहत, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बनकर हुआ तैयार

- रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 30 अक्टूबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 300 कोटवारों का धरना-प्रदर्शन, नियमितीकरण और 15 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक की मांग

- सारंगढ़ में 200 साल पुरानी गढ़ विच्छेदन परंपरा का भव्य आयोजन, चार बार गिरने के बाद चांद कुमार देवार ने हासिल की जीत

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध खनन पर कार्रवाई, 12 वाहन और मशीनें पकड़ी गईं

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पशु क्रूरता पर सख्ती के निर्देश, निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन और उपचार पर जोर

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आश्रम-छात्रावासों पर कलेक्टर सख्त, बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा में लापरवाही पर चेतावनी

- सारंगढ़ में दिव्यांगजन शिविर: 281 लोगों ने लिया लाभ, दो दंपतियों को मिले 50-50 हजार रुपये

- सारंगढ़ जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में बड़ी उपलब्धि | चार माह में 86,975 जांचें निःशुल्क

- बैगिनडीह में झारा आर्ट को मिला नया ठिकाना | 8 लाख की लागत से सामान्य सुविधा केंद्र का लोकार्पण

