करीब 30 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं एकजुट, युवाओं को नशे से दूर रहने का दे रहीं संदेश; 25 अगस्त को विशेष कार्यक्रम

धमतरी। जिले में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता प्रयासों को अब ग्राम स्तर पर भी व्यापक जनसहयोग मिल रहा है। जिला मुख्यालय से दूर आदिवासी बाहुल्य ग्राम बनबगौद (कुकरेल) की महिलाओं ने नशे के खिलाफ अनुकरणीय पहल शुरू की है। गांव के करीब 30 स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं एकजुट होकर अपने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए आगे आई हैं।
नशे के कारण परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को करीब से देखने वाली इन महिलाओं ने अब इसे केवल सामाजिक समस्या मानकर चुप रहने के बजाय स्वयं इसके खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। गांव के कई युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने से दुर्घटनाओं में असमय मौत, परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने और नवविवाहित परिवारों के उजड़ने जैसी घटनाओं ने महिलाओं को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।
सुबह-शाम गांव में गश्त कर रही महिलाएं
नशामुक्ति अभियान के तहत महिलाएं सुबह और शाम सामूहिक रूप से गांव में गश्त कर रही हैं। इस दौरान वे नशे के दुष्परिणामों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नारे भी लगा रही हैं।
महिलाएं युवाओं और ग्रामीणों से नशे से दूरी बनाने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील कर रही हैं। महिलाओं की यह पहल केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे गांव में सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत हो रही है।
ग्राम विकास समिति ने दिया सहयोग का भरोसा
अभियान शुरू करने से पहले महिलाओं ने ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महिलाओं ने अपनी पहल की जानकारी साझा करते हुए समिति से सहयोग और सहमति का आग्रह किया।
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष और सचिव ने महिलाओं की पहल का समर्थन किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। समिति के सहयोग से गांव में नशामुक्ति के लिए चलाए जा रहे सामूहिक प्रयासों को और मजबूती मिली है।
25 अगस्त को होगा विशेष कार्यक्रम
महिलाओं के उत्साह और सामाजिक सरोकार को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को ग्राम बनबगौद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा नशामुक्ति अभियान में उपयोग के लिए महिलाओं को टोपी और बिगुल प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी, उप संचालक समाज कल्याण सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
महिलाओं की पहल बन रही प्रेरणा
ग्राम बनबगौद की महिलाओं की यह पहल बताती है कि समाज की मातृशक्ति यदि किसी सकारात्मक बदलाव का संकल्प ले तो वह प्रयास धीरे-धीरे जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
नशामुक्त गांव की दिशा में महिलाओं द्वारा उठाया गया यह कदम युवाओं को नशे से दूर रखने, परिवारों को सुरक्षित बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी मिसाल बन रहा है। सामूहिक प्रयासों से गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
ये भी पढ़े…..नवाचार और स्टार्टअप के अवसरों को मिलेगा बढ़ावा
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
