30 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा, अभ्यर्थी समय पर पहुंचें और जरूरी दस्तावेज साथ रखें

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा ओटी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच और सत्यापन के लिए सुबह 8 बजे तक केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के सभी पेजों का सिंगल साइड प्रिंट साथ लाना होगा। इसके अलावा आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य है। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।
ड्रेस कोड का रखें ध्यान
परीक्षा में केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और सामान्य चप्पल पहनकर आने के निर्देश हैं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित हैं। जूते, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, पर्स और कान के आभूषण भी नहीं लाने हैं। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त जांच से गुजरना होगा।
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित
परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ब्लूटूथ, डिजिटल घड़ी, पाउच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। परीक्षा के पहले और अंतिम आधे घंटे में टॉयलेट सहित किसी भी कारण से कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
हेल्पलाइन: 0771-2972780, 8269801982
समय: सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक
अधिक जानकारी के लिए
इसे भी पढ़े…..
राखी से एक दिन पहले दर्दनाक हादसा, नाले में बहा 10 वर्षीय मासूम; रेस्क्यू के बाद मिला शव
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
