स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका से मिले मुख्यमंत्री, राहत एवं पुनर्वास के लिए दी सहायता राशि
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
असम बाढ़ प्रभावितों के लिए 5 करोड़ की सहायता

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा।
यह राशि असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर रहेंगे।
बोले CM- कठिन घड़ी में असम के साथ खड़ा है छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने असम में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सहायता और सहयोग के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष और विधायक रहे मौजूद
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सारंगढ़ के सोंडीका जंगल में करंट की चपेट में आने से दो सांभर की मौत, शिकार के लिए बिछाया था 600 मीटर लंबा तार
- सारंगढ़ में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह, प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाकर बांधा समां
- रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म और 6 लाख की ठगी का आरोप, मुख्य आरोपी सहित महिला सहयोगी गिरफ्तार
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के गोंदलीबांधा जंगल में मिला तेंदुए का शव, 3 से 4 दिन पुरानी हो सकती है मौत
- सरगुजा में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; नेशनल हाईवे-43 पर मची अफरा-तफरी
