जांजगीर-चांपा। जिले के बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में पहली बार राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, बस्तर, महासमुंद और धमतरी सहित सात जिलों के किसान एवं मशरूम उत्पादक बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं ओडिशा से भी कई किसान कार्यक्रम में पहुंचे।

महोत्सव के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और स्वरोजगार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के 10 उत्कृष्ट मशरूम उत्पादकों को ‘मशरूम मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
Highlight
🔴छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव का आयोजन
🔴7 जिलों और ओडिशा के किसानों ने लिया भाग
🔴10 उत्कृष्ट उत्पादकों को मिला ‘मशरूम मित्र सम्मान’
🔴कृषि वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक मशरूम उत्पादन की जानकारी
🔴पराली से मशरूम उत्पादन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप, जिला पंचायत सभापति उमा राजेंद्र राठौर और बलौदा जनपद पंचायत सभापति चूड़ामणि राठौर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में किसानों ने मशरूम उत्पादन के अपने अनुभव साझा किए और इसे बेहतर स्वरोजगार का माध्यम बताया। साथ ही धान की पराली का उपयोग मशरूम उत्पादन में कर पर्यावरण संरक्षण और अतिरिक्त आय बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
