सेमरदर्री के बिलाईडांड़ क्षेत्र में घटना, जंगल में मिला बछड़े का क्षत-विक्षत शव; ग्रामीणों ने बढ़ाई गश्त और मुआवजे की मांग

मरवाही। मरवाही वन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की बढ़ती आवाजाही से लोगों में दहशत का माहौल है। सेमरदर्री गांव से लगे बिलाईडांड़ क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए ने मवेशी को अपना शिकार बनाया। किसान अमरसिंह गोंड़ के घर के बाहर बंधे करीब एक महीने के बछड़े को तेंदुआ उठाकर जंगल की ओर ले गया।
घटना के अगले दिन झण्डीडोंगरी पहाड़ी के पास बछड़े का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। पीड़ित पशुपालक को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मुआवजा प्रकरण भी दर्ज किया गया है।
पहले भी मवेशियों पर हो चुके हैं हमले
मरवाही क्षेत्र में तेंदुए द्वारा मवेशियों को निशाना बनाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बगैहाटोला में राधा बाई की दो बकरियों का तेंदुए ने शिकार किया था। वहीं धौराडांड़ के जंगलों में केवला यादव की गाय और बछड़े पर भी हमला हुआ था। इस घटना में घायल गाय की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
लगातार हो रहे हमलों से सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
डीएफओ कुमार निशांत के अनुसार मरवाही के जंगलों में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। भोजन की तलाश में वन्यजीव रिहायशी इलाकों की ओर पहुंच रहे हैं। वन विभाग की टीमें तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है।
ग्रामीणों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
लगातार हो रहे हमलों से नाराज ग्रामीणों और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने वन प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही जिन किसानों और पशुपालकों के मवेशियों का तेंदुए ने शिकार किया है, उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की गई है।
24 अगस्त 2026 का आज का राशिफल पढ़ें।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

