नवीन मार्केट में निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में लगी आग, दमकल की गाड़ी ने पाया काबू; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
रायपुर: राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट में शनिवार को निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
गोलबाजार थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। निर्माणाधीन पंडाल में आग लगने से आसपास के लोगों में चिंता फैल गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से पंडाल को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
