“अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से नाबालिग को सकुशल दस्तयाब किया

रायगढ़, 1 सितंबर। महिलाओं और बच्चों से संबंधित संवेदनशील अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चक्रधरनगर पुलिस ने कई महीनों से लापता नाबालिग बालिका को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सकुशल दस्तयाब किया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
घर से बिना बताए निकली थी नाबालिग
पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2025 को बालिका के परिजन ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी 25 जनवरी 2025 को दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
परिजन की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 109/2025 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
इंस्टाग्राम के जरिए युवक से हुई थी पहचान
विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी युवक से हुई थी। दोनों के बीच कई महीनों तक मैसेज के जरिए बातचीत होती रही।
पुलिस के मुताबिक 25 जनवरी 2025 को युवक ने नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पहुंची, जहां आरोपी युवक मिला। आरोप है कि युवक ने शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले लिया।
रायगढ़ से बिहार, ओडिशा और फिर सारंगढ़ पहुंचा
पुलिस जांच और नाबालिग के कथन के अनुसार, आरोपी उसे बस के जरिए बिहार लेकर गया। वहां आरोपी के माता-पिता ईंट भट्ठे में काम करते थे। कुछ समय बाद दोनों बिहार से वापस सारंगढ़ क्षेत्र में आए।
इसके बाद आरोपी मजदूरी के सिलसिले में ओडिशा चला गया और नाबालिग भी उसके साथ रहने लगी। बाद में दोनों आरोपी के गांव में आकर रहने लगे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
29 अगस्त को नाबालिग को सकुशल बरामद किया
चक्रधरनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 अगस्त 2026 को नाबालिग को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सकुशल दस्तयाब किया। प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम नाबालिग को सुरक्षित रायगढ़ लेकर आई।
इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में नाबालिग के बयान दर्ज किए गए। मेडिकल जांच और विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 87, 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा रिमांड पर
पुलिस के अनुसार नाबालिग के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी युवक दिलीश्वर चौहान, निवासी थाना कोसीर क्षेत्र, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत पुलिस टीम द्वारा लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
