मंत्री और अधिकारियों से पहचान का दावा कर नौकरी दिलाने का भरोसा, एक युवक से कवर्धा तहसील कार्यालय में कराया काम; रकम लेने के बाद मोबाइल बंद करने का आरोप

रायपुर। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर निवासी टेलर धन्नू राम ध्रुव की शिकायत पर पुलिस ने प्रमोद केशरवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने खुद को मंत्री और अधिकारियों का करीबी बताते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि उसने एक युवक को कवर्धा के तहसील कार्यालय में करीब चार महीने तक काम भी कराया, लेकिन उसे वेतन नहीं मिला। इसके बाद रकम लेने के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया और संपर्क से बाहर हो गया।
राजस्व विभाग में नौकरी दिलाने का दिया भरोसा
धन्नू राम के मुताबिक वर्ष 2023 में प्रमोद केशरवानी उनके घर के पास किराये से रहता था। वह अक्सर अधिकारियों के साथ आने-जाने की बात करता था। इसी दौरान उसने छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व विभाग में भर्ती की जानकारी देते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का दावा किया।
धन्नू राम के साढ़ू के भांजे परमेश्वर मरकाम को नौकरी की जरूरत थी। इसकी जानकारी प्रमोद को दी गई। आरोप है कि प्रमोद ने परमेश्वर के शैक्षणिक दस्तावेज मंगवाए और नौकरी लगवाने के लिए 2.50 लाख रुपये खर्च होने की बात कही।
इसके बाद परमेश्वर के परिवार की ओर से 20 हजार रुपये फोन-पे के जरिए आरोपी के खाते में भेजे गए। वहीं 30 सितंबर 2023 को छत्तीसगढ़ नगर में 2.10 लाख रुपये नकद दिए गए।
कवर्धा तहसील कार्यालय में कराया काम
शिकायत के अनुसार रकम लेने के बाद प्रमोद ने परमेश्वर की कवर्धा तहसील कार्यालय में नौकरी लगने का दावा किया। उसने अंग्रेजी में ज्वाइनिंग संबंधी पत्र भी दिया।
परमेश्वर ने वहां करीब चार महीने तक काम किया, लेकिन उसे वेतन नहीं मिला। इसके बाद मामले को लेकर संदेह बढ़ने लगा।
दो अन्य रिश्तेदारों से भी लिए 1 लाख रुपये
धन्नू राम ने पुलिस को बताया कि आरोपी की बातों पर भरोसा करके उन्होंने अपने दो भांजों मिथुन मरकाम और अमित छेदाईया की शराब दुकान में सेल्समैन की नौकरी लगवाने के लिए भी रकम दी।
शिकायत के मुताबिक दोनों के लिए 50-50 हजार रुपये, यानी कुल 1 लाख रुपये नकद दिए गए। रकम लेने के बाद आरोपी दोनों की नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।
मोबाइल बंद कर हुआ संपर्क से बाहर
शिकायतकर्ता और उनके रिश्तेदारों ने जब प्रमोद केशरवानी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं होने पर धन्नू राम ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब नौकरी लगवाने के नाम पर किए गए लेन-देन, दस्तावेजों और आरोपी के संपर्कों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
इसे भी पढ़े…..
आज का राशिफल 11 सितंबर 2026: अमावस्या के बाद बदलेगा दिन का रुख, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा फायदा!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
