आयुक्त संबित मिश्रा ने जारी किया आदेश, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग बदली

रायपुर। नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने तबादला आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
कार्यपालन अभियंताओं की बदली जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन क्रमांक 5 भेजा गया है। वहीं जोन-5 के कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक 6 की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-6 से हटाकर जोन-10 में पदस्थ किया गया है। जोन-10 में पदस्थ कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर को मुख्यालय की उद्यान शाखा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सहायक अभियंताओं की भी पोस्टिंग बदली
जोन-7 में पदस्थ सहायक अभियंता शत्रुघन देशलहरे को जोन-8 भेजा गया है। जोन-4 के सहायक अभियंता दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। उन्हें मुख्यालय में योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से जुड़े कार्य सौंपे गए हैं।
मुख्यालय के सहायक अभियंता संदीप तिवारी को जोन-4 में पदस्थ किया गया है। वहीं सहायक अभियंता संस्कार शर्मा को महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग और उद्यान शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
उप अभियंताओं को भी मिली नई जिम्मेदारी
जोन-10 के उप अभियंता वसीम खान को प्रभारी सहायक अभियंता बनाकर स्वच्छ भारत मिशन का काम सौंपा गया है। मुख्यालय की उप अभियंता अर्जिता दीवान को प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में जोन-7 में पदस्थ किया गया है।
जोन-8 के उप अभियंता योगेन्द्र साहू को मुख्यालय भेजकर योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार अधिकारियों का यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों के तहत किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
