शॉर्ट सर्किट की आशंका, आग की लपटें देख आसपास के होटल खाली कराए गए

रायपुर। गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार देर रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा शराब और बीयर का स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटों और धुएं को देखते हुए आसपास के होटलों को भी एहतियातन खाली कराया गया।
चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर करीब चार घंटे बाद तड़के 5 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझने के बाद दुकान के अंदर शराब की बोतलें और कांच के टुकड़े बिखरे मिले। बीयर का फ्रीज भी आग की चपेट में आ गया।
नुकसान का आकलन शुरू
आग बुझने के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दुकान का शटर खोलकर स्टॉक की जांच शुरू की। विभाग दुकान के रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक और मौके पर बचे सामान का मिलान करेगा। इसके बाद ही आग से हुए वास्तविक नुकसान का पता चल सकेगा।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस आग के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। दुकान की वायरिंग और विद्युत उपकरणों की भी जांच की जाएगी।
गया।
इसे भी पढ़े…..
27 से 29 अगस्त तक चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से रायगढ़ के बीच कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

