नई शिक्षा नीति और कौशल विकास पर राज्यपाल ने दिया जोर, छात्रों से कहा- मोबाइल, सोशल मीडिया और AI का जरूरत के अनुसार ही करें इस्तेमाल

बलौदाबाजार-भाटापारा। राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ शिक्षकों के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। राज्यपाल ने विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण भी किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने आचरण और व्यवहार से उनके रोल मॉडल भी बन सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अलग-अलग विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने के साथ कौशल विकास का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और आवश्यक कौशल विकसित करना भी जरूरी है।
मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता
राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों में मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि छात्रों को मोबाइल का इस्तेमाल केवल जरूरी कार्यों के लिए करना चाहिए और मनोरंजन में अपना अधिक समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाती है और यह सुविधाजनक भी है, लेकिन इसके अत्यधिक इस्तेमाल से आलस्य बढ़ने की आशंका रहती है। इसलिए विद्यार्थियों को तकनीक का उपयोग अपनी जरूरत और उद्देश्य के अनुसार ही करना चाहिए।
राज्यपाल ने सम्मानित विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन और सही तकनीकी उपयोग के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं।
इसे भी पढ़े…..
बॉलीवुड ने 2026 में मारी वापसी, 6 महीने में 6,398 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कारोबार; साउथ सिनेमा को छोड़ा पीछे
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
