समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा, किसानों को नहरों से पानी पहुंचाने और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें जल्द सुलझाने पर जोर

सक्ती, 21 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आगामी 2 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित प्रकरणों और जन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने राज्योत्सव स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच, बैठक व्यवस्था, टेंट, बिजली और पेयजल सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने 1 से 3 नवंबर तक जिला मुख्यालय के शासकीय भवनों में रोशनी करने तथा निजी संस्थानों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करना अनिवार्य
बैठक में कलेक्टर ने पारस पोर्टल पर विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की निगरानी इसी पोर्टल के माध्यम से की जाती है। इसलिए सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों और योजनाओं की प्रगति संबंधी जानकारी समय पर अपडेट करें।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों का समय पर हो निराकरण
कलेक्टर जयश्री जैन ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के तहत प्राप्त शिकायतों और लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।
उन्होंने जनदर्शन, जनचौपाल और सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर भी प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके और पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
किसानों को नहरों के अंतिम छोर तक मिले पानी
बैठक में कलेक्टर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जिले की नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिंचाई के लिए किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
पीवी एप सर्वे की समीक्षा करते हुए उन्होंने शेष सर्वे निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा। संबंधित अधिकारियों को किसानों के साथ समन्वय बनाकर सर्वे कार्य सुचारू रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो।
पीएम सूर्यघर योजना और जाति प्रमाण पत्र बनाने में तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और आवेदन प्रक्रिया में आम नागरिकों की सहायता करने पर जोर दिया।
इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्यों और संबंधित कर्मचारियों को समन्वय के साथ काम करने को कहा।
जल जीवन मिशन से लेकर स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा
बैठक में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन, ई-ऑफिस के माध्यम से विभागीय कार्यों के संचालन, एचपीवी वैक्सीनेशन, निक्षय पोषण योजना और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की भी समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को पीएम आवास योजना शहरी, आयुष्मान योजना, स्वामित्व योजना, लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों और लेबर रिपोर्ट सहित अन्य विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
राजस्व प्रकरणों और लंबित मामलों पर भी जोर
कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित एवं अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार और आधार प्रविष्टि से जुड़े राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। इसके साथ पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग के कार्यों की भी जानकारी ली।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर केएस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Focus Keyword
ये भी पढ़े….. बालोद से रायपुर तक मेमू ट्रेन शुरू, महिला लोको पायलट प्रतिभा बंसोड़ ने रावघाट तक पहुंचाई पहली ट्रेन
सक्ती जिला एक नज़र
- सक्ती में धान खरीदी से पहले किसानों के रकबे का होगा मिलान, कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए निर्देश

- सक्ती जिले में कम्प्यूटर प्रोग्रामर और लेखापाल के संविदा पदों पर भर्ती, 5 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दावे-आपत्तियां; अंतिम सूची 4 जनवरी को होगी जारी

