मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन, शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन

बालोद। रावघाट से रायपुर तक मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू होने से बालोद सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को रेल सुविधा मिली है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन का उद्घाटन किया। आजादी के बाद रावघाट तक ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।
उद्घाटन के दिन मेमू ट्रेन शाम 5:19 बजे बालोद रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से छह यात्री तीन टिकट लेकर रायपुर और मड़ौदा के लिए रवाना हुए। इस ट्रेन की कमान महिला लोको पायलट प्रतिभा सिद्धार्थ बंसोड़ के हाथों में थी। उन्होंने रावघाट तक ट्रेन पहुंचाने और वहां से परिचालन शुरू करने के अनुभव को सपने के साकार होने जैसा बताया।
जहां लोगों ने पहले ट्रेन नहीं देखी, वहां परिचालन का मिला अवसर
महिला लोको पायलट प्रतिभा सिद्धार्थ बंसोड़ ने नईदुनिया से चर्चा में कहा कि रावघाट तक ट्रेन पहुंचने से उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने बताया कि ऐसे क्षेत्र में ट्रेन चलाने का अवसर मिला, जहां के लोगों ने पहले कभी ट्रेन नहीं देखी थी।
प्रतिभा बंसोड़ ने कहा कि रावघाट तक ट्रेन ले जाना और वहां से परिचालन शुरू करना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। जिस इलाके में पहले लोगों का आना-जाना भी मुश्किल था, वहां रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस अवसर के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया।
रायपुर तक सीधी ट्रेन सुविधा मिलना बड़ी उपलब्धि
प्रतिभा बंसोड़ ने कहा कि रावघाट तक ट्रेन पहुंचना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस पहल को विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि सबके साथ सबका विकास होना चाहिए। रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और दूरस्थ इलाकों का संपर्क दूसरे स्थानों से बेहतर होगा।
रावघाट से रायपुर तक मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू होना क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे बालोद सहित आसपास के यात्रियों को यात्रा के लिए एक नया विकल्प मिला है।
ये भी पढ़े….. रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, SSP शशि मोहन सिंह ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं
दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 1600 डिग्री का पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत
बालोद जिला एक नज़र
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- छत्तीसगढ़ के टोमन कुमार ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियन बनने के बाद पैरा एशियाई खेलों में भी जीता स्वर्ण

- बालोद से रायपुर तक मेमू ट्रेन शुरू, महिला लोको पायलट प्रतिभा बंसोड़ ने रावघाट तक पहुंचाई पहली ट्रेन

- बालोद में गन्ने की खेती से खुशहाल हो रहे किसान मनोहर लाल सिन्हा, समर्थन मूल्य बढ़ने से बढ़ा मुनाफे का भरोसा

- बालोद में 22 अक्टूबर को रोजगार मेला, 300 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर; डॉक्टर से लेकर फील्ड स्टाफ तक वैकेंसी

- बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक का खुलासा | प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार

- बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक | प्रेमी ने रची साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

- जिला पंचायत बालोद में 4 पदों पर संविदा भर्ती | ₹51,780 तक वेतन

- बालोद जिला पंचायत में संविदा भर्ती | 7 पदों पर नौकरी का मौका, 16 अक्टूबर तक आवेदन

