भाजपा प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों और नेताओं से करेंगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी पहली बार छत्तीसगढ़ आई हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। इसके लिए अलग-अलग बैठकें निर्धारित की गई हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि अभनपुर में सभी ने मिलकर कार्यक्रम सुना। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के लोगों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और उनके प्रयासों को देशभर के सामने रखते हैं।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों से बैठक
भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अभनपुर में ‘मन की बात’ सुनने के बाद स्मृति ईरानी प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के साथ रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगी। यहां सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री के साथ बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
दौरे के पहले दिन संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारी, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी तथा जिलाध्यक्षों के साथ बैठक निर्धारित है। इसके बाद पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों से मुलाकात होगी। चाय के बाद पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ भी बैठक की जाएगी।
26 अक्टूबर को विधायकों, सांसदों और मंत्रिमंडल के साथ चर्चा
स्मृति ईरानी के प्रवास के दूसरे दिन, 26 अक्टूबर को विधायकों और सांसदों के साथ बैठक का कार्यक्रम है। इसके बाद मंत्रिमंडल के साथ चर्चा होगी।
कार्यक्रम के अनुसार, इसके बाद निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। दौरे के अंत में विचार परिवार के साथ बैठक प्रस्तावित है।
दो दिवसीय प्रवास के दौरान पार्टी संगठन के विभिन्न स्तरों के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ होने वाली इन बैठकों को प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक संवाद का हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें :-
रायपुर के महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, चौथी मंजिल पर रखा फर्नीचर जलकर राख; लाखों के नुकसान की आशंका
रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती के शोषण और 4.50 लाख रुपये लेने का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ एक नज़र
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- मैनपाट टाइटंस बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की पहली चैंपियन, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया

- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में अनुराग शर्मा से पलक मुच्छल तक ने बांधा समां

- छत्तीसगढ़ में मुरासु चक्रवात का असर, 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी

- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

- छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: ED ने 31.70 करोड़ की संपत्तियां की कुर्क, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट

- छत्तीसगढ़ में EOW की बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों के 16 ठिकानों पर छापेमारी; बिलासपुर में कोयला कारोबारी के यहां भी जांच

- चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, सीएम विष्णु देव साय ने फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश

- छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 15 नवंबर से पहले पूरी होगी फसलों की गिरदावरी

