सामान से भरा बैग चालक के पैरों के पास रखा था, भीम नगर पहुंचते ही बिना किराया लिए स्कूटी लेकर भागा

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भीम नगर में एक रेपिडो चालक महिला के दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। महिला ने फल खरीदने के बाद सामान से भरा बैग स्कूटी चालक के पैरों के पास रखा था। इसी बैग में उसके दोनों मोबाइल फोन भी रखे हुए थे। भीम नगर पहुंचने के बाद महिला जैसे ही सामान उठाने लगी, चालक स्कूटी लेकर तेजी से फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात रेपिडो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेपिडो एप से बुक किया था वाहन
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला श्रीजन विला, भीम नगर, पुरानी बस्ती की रहने वाली है और निजी नौकरी करती है। 16 अगस्त की शाम करीब 4:15 बजे उसने सिंचाई कॉलोनी, सिविल लाइन से रेपिडो एप के जरिए वाहन बुक किया था।
कुछ देर बाद नीले रंग की ओला कंपनी की स्कूटी वहां पहुंची। चालक ने नीले रंग का रेनकोट पहन रखा था। महिला स्कूटी में बैठकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।
फल खरीदने के बाद बैग चालक के पास रखा
महिला के अनुसार, वह शास्त्री चौक से आमापारा चौक पहुंची, जहां उसने फल खरीदे। फल समेत सामान भारी होने के कारण उसे संभालने में परेशानी हो रही थी। इसके चलते उसने सामान से भरा बैग स्कूटी चालक के पैरों के पास रख दिया।
महिला का कहना है कि उसने चालक के सामने ही अपने दोनों मोबाइल फोन भी उसी बैग में रख दिए थे।
भीम नगर पहुंचते ही स्कूटी लेकर भागा
इसके बाद चालक महिला को वंदना ऑटो होते हुए भीम नगर लेकर पहुंचा। महिला जैसे ही स्कूटी से उतरी और अपना सामान उठाने लगी, चालक ने अचानक वाहन चालू किया और बिना किराया लिए तेजी से वहां से फरार हो गया।
महिला ने चालक को आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। बैग में रखे दोनों मोबाइल फोन भी चालक अपने साथ ले गया।
पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश
घटना के बाद महिला ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात रेपिडो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन की जानकारी और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
- भालूपखना जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; 11,400 रुपये नकद जब्त
- चक्रधर समारोह 2026 में दिखेगा कला और संस्कृति का भव्य संगम, 10 दिनों में होंगी 42 प्रस्तुतियां
