बिलासपुर के सकरी में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, घायल पति का सिम्स में इलाज जारी

बिलासपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पारिवारिक विवाद के बाद एक ससुर द्वारा अपने दामाद पर ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना सकरी के बटालियन रोड की बताई जा रही है। हमले में घायल शैलेंद्र नवरंग को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पति-पत्नी दोनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेटे को गाली देने पर पति ने पत्नी को समझाया
जानकारी के अनुसार सकरी के बटालियन रोड निवासी शैलेंद्र नवरंग रोजी-मजदूरी करते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में शैलेंद्र ने बताया कि रविवार को उनकी पत्नी अपने 12 साल के बेटे से विवाद कर रही थी और उसे गालियां दे रही थी।
बेटा भी अपनी मां को जवाब दे रहा था। इसी दौरान शैलेंद्र घर पहुंचे और उन्होंने पत्नी और बेटे दोनों को समझाइश देकर शांत रहने के लिए कहा।
अगले दिन फिर शुरू हुआ मां-बेटे का विवाद
बताया गया कि सोमवार सुबह एक बार फिर मां और बेटे के बीच विवाद होने लगा। शैलेंद्र ने दोनों को समझाने की कोशिश की और विवाद शांत करने के लिए कहा।
इसी बात से पत्नी नाराज हो गई और उसने अपने मायके में फोन कर अपने पिता रामलोचन बंजारे को बुला लिया।
दामाद पर ब्लेड से किया हमला
आरोप है कि रामलोचन बंजारे घर पहुंचते ही अपने दामाद शैलेंद्र को गालियां देने लगा। शैलेंद्र ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।
इसी दौरान रामलोचन ने कथित तौर पर ब्लेड से शैलेंद्र के गले पर हमला कर दिया। हमले में शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
इसके बाद घायल शैलेंद्र को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
दोनों पक्षों की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद महिला ने भी अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस पूरे विवाद की परिस्थितियों और ब्लेड से हमले के आरोप की जांच कर रही है।
देश प्रहरी न्यूज़ यूट्यूब चैनल भी देखे …..
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
- भालूपखना जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; 11,400 रुपये नकद जब्त
- चक्रधर समारोह 2026 में दिखेगा कला और संस्कृति का भव्य संगम, 10 दिनों में होंगी 42 प्रस्तुतियां
