शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत आरोपी न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़, 18 अगस्त। महिला एवं नाबालिगों की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसे भगाकर ले जाने वाले आरोपी निखिल मांझी (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
घर से लापता हुई थी नाबालिग
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को बालिका की महिला परिजन ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 अगस्त की रात नाबालिग घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने गांव, आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 253/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
बातचीत से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने बालिका के माता-पिता और सहेलियों से पूछताछ की। विवेचना के दौरान पुलिस को संदेही युवक निखिल मांझी के साथ बालिका की बातचीत होने की जानकारी मिली।
पुलिस ने संदेही की तलाश शुरू की। घटना के बाद से फरार चल रहे निखिल मांझी को पुलिस टीम ने हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
शादी का झांसा देकर भगाने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका का कथन कराया गया। बालिका ने अपने कथन में आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसे भगाकर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी दी।
बालिका के कथन और मेडिकल जांच के बाद मामले में धारा 69 बीएनएस तथा धारा 4 और 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी निखिल मांझी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
बालिका को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा—नाबालिगों की सुरक्षा प्राथमिकता
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “अभियान संवेदना” के तहत नाबालिग बालिकाओं से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई कर रही है। गुम बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी पुलिस की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें बहला-फुसलाकर या भगाकर ले जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
देश प्रहरी न्यूज़ यूट्यूब चैनल भी देखे …..
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
