40 अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, कर्तव्यनिष्ठा, जवाबदेही और जनसेवा की भावना पर दिया गया जोर

रायपुर, 20 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा विभागीय कार्यों में दक्षता, जवाबदेही और सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए दो दिवसीय ‘कर्मयोगी कर्तव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। श्रमायुक्त एवं श्रम विभाग के सचिव श्री हिम शिखर गुप्ता के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 अगस्त से इंद्रावती भवन के सभाकक्ष में शुरू हुआ।
40 अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस श्रम विभाग के 40 अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विभागीय दायित्वों का प्रभावी, सतत, समयबद्ध और निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रथम दिवस का प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक श्री डी. पी. तिवारी, उप श्रम आयुक्त एवं श्री दिव्यांश सिन्हा, सहायक संचालक, श्रम विभाग द्वारा प्रदान किया गया।
कर्तव्यनिष्ठा और जवाबदेही पर विशेष जोर
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा, जवाबदेही और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षकों ने विभागीय कार्यों में निरंतर उत्कृष्टता और समयबद्धता के साथ आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका महत्वपूर्ण
कार्यक्रम में बताया गया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का होना सुशासन को मजबूत करने में सहायक है।
प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को अपने कार्यों को केवल विभागीय जिम्मेदारी के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवा के महत्वपूर्ण दायित्व के रूप में निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कर्मयोगी भावना विकसित करना प्रशिक्षण का उद्देश्य
‘कर्मयोगी कर्तव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का मुख्य उद्देश्य श्रम विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स में कर्मयोगी भावना विकसित करना, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी बढ़ाना तथा आंतरिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है।
प्रशिक्षण के जरिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
