‘बिहान’ और आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत आयोजन, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

लखनपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ एवं आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पंचायत लखनपुर के तत्वावधान में ग्राम पंचायत स्तरीय मछली बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए।
मंत्री ने ग्रामीण परिवारों को स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मछली पालन जैसे व्यवसाय ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और गांव के लोगों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं को संगठित कर उन्हें विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
मछली पालन जैसे स्थानीय संसाधन आधारित व्यवसायों के जरिए ग्रामीण परिवार अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। मछली बीज वितरण जैसी पहल से हितग्राहियों को मछली पालन शुरू करने के लिए आवश्यक आधार मिलेगा।
महिला स्व-सहायता समूहों को मिल रहा बढ़ावा
मंत्री ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह ‘बिहान’ अभियान की सबसे बड़ी ताकत हैं। समूहों से जुड़कर महिलाएं बचत, ऋण, स्वरोजगार और अलग-अलग आयमूलक गतिविधियों में भागीदारी कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ स्व-सहायता समूहों तक पहुंचाकर महिलाओं को कृषि, पशुपालन, मछली पालन, लघु उद्यम और अन्य स्थानीय आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से परिवार मजबूत होने के साथ-साथ गांव की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है।
स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर
राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय कौशल का बेहतर उपयोग किया जाए। इससे अधिक से अधिक परिवारों को स्थायी आजीविका से जोड़ा जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएं और आय के नए स्रोत विकसित करें।
आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम से विकास को गति
मंत्री ने कहा कि आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के माध्यम से प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, कौशल विकास और आजीविका के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।
सरकार की मंशा है कि विकास की मुख्यधारा से गांव का प्रत्येक परिवार जुड़े और स्थानीय स्तर पर ही रोजगार एवं आय के पर्याप्त साधन विकसित हों।
ग्रामीणों को वितरित किया गया मछली बीज
कार्यक्रम के दौरान मछली पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण हितग्राहियों को मछली बीज का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।
हितग्राहियों ने कहा कि इस तरह की योजनाओं से उन्हें गांव में ही आय का नया साधन विकसित करने का अवसर मिल रहा है।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और वह आत्मनिर्भर बन सके।
उन्होंने मछली पालन से जुड़े हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल आने वाले समय में ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक साबित होगी।
कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े…..बेटियों को हर साल ₹30 हजार, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
