भनपुरी के महतारी चौक स्थित मकान में करीब 30 लोगों के जुटने की सूचना, बजरंग दल ने किया विरोध

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी क्षेत्र स्थित सेंधवार तालाब के पास महतारी चौक में एक मकान के अंदर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद शनिवार को तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में वहां कथित तौर पर मतांतरण कराया जा रहा था। साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का भी आरोप लगाया गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान में मौजूद लोगों से पूछताछ की।
करीब 12 लोगों को पुलिस थाने ले गई
पुलिस ने मकान से करीब 12 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मकान में किस उद्देश्य से इतनी संख्या में लोग एकत्र हुए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
नए धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत कार्रवाई की मांग
एफआईआर दर्ज होने के बाद भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पुलिस ने पुराने कानूनों के तहत कार्रवाई की है, जबकि प्रदेश में लागू नए और कड़े धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता खमतराई थाने में मौजूद रहे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
पुलिस ने मकान से मिले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन, वहां मौजूद लोगों और लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मकान में वास्तव में क्या गतिविधियां चल रही थीं। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
ये भी पढ़े…..छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन 51% बढ़ा, 76.95 करोड़ रुपये की बचत
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
