नसबंदी और टीकाकरण के साथ 199 आश्रय स्थल तैयार, 4,340 कुत्तों की क्षमता; 2,593 समर्पित भोजन स्थल भी चिन्हांकित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रदेशभर में व्यापक व्यवस्था शुरू की है। राज्य के सभी 33 जिलों में 34 पशु जन्म नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर आवारा कुत्तों की नसबंदी के साथ उनका टीकाकरण भी किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ रेबीज जैसी बीमारियों के खतरे को कम करना है।
199 आश्रय स्थलों में 4,340 कुत्तों की क्षमता
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अनुसार, प्रदेश में आवारा कुत्तों के लिए 199 आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं। इन आश्रय स्थलों में एक साथ करीब 4,340 कुत्तों को रखने की क्षमता है।
आश्रय स्थलों के रखरखाव और प्रबंधन के लिए 462 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं नसबंदी के लिए आवारा कुत्तों को पकड़ने के काम में 827 लोगों को लगाया गया है। इनके लिए 39 वाहन और 347 कैचिंग नेट उपलब्ध कराए गए हैं।
194 नगरीय निकायों में 2,593 भोजन स्थल
आवारा कुत्तों के लिए प्रदेश के 194 नगरीय निकायों में 2,593 समर्पित भोजन स्थलों का भी चिन्हांकन किया गया है। इन स्थानों पर कुत्तों को निर्धारित तरीके से भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अनियंत्रित रूप से भोजन करने की समस्या को कम किया जा सके।
नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को छोड़ा जा रहा
जिला स्तर पर स्थापित पशु जन्म नियंत्रण केंद्रों में पशु चिकित्सकों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की मदद से अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय निकायों के सहयोग से आवारा कुत्तों को पकड़कर संबंधित केंद्रों तक पहुंचाया जाता है।
केंद्रों में उनकी नसबंदी और टीकाकरण किया जाता है। इसके बाद कुछ समय तक उनकी देखभाल की जाती है। स्वस्थ होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उन्हें वापस उनके क्षेत्र में छोड़ा जाता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के साथ रेबीज और अन्य संक्रमण से जुड़े जोखिमों को कम करना है।
51,160 संस्थाओं का चिन्हांकन
सरकार ने आवारा कुत्तों के प्रवेश और संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक कदम उठाए हैं। विभाग की ओर से प्रदेश में कुल 51,160 संस्थाओं का चिन्हांकन किया गया है।
इन संस्थानों में आवारा कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगाने और साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 49,458 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। संस्थानों के प्रवेश द्वार पर आवश्यक जानकारी वाले नोटिस बोर्ड भी लगाए गए हैं।
44,204 संस्थानों में फेंसिंग और गेट की व्यवस्था
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 44,204 संस्थानों में फेंसिंग, बाउंड्रीवाल, गेट सहित अन्य जरूरी अधोसंरचना तैयार की गई है। इससे संस्थानों के परिसर में आवारा कुत्तों के प्रवेश को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
व्यवस्था की निगरानी और निरीक्षण के लिए 1,424 निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों के माध्यम से संस्थानों में लागू व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने पर जोर
प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही इन व्यवस्थाओं के जरिए एक तरफ आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने पर जोर है, वहीं दूसरी तरफ लोगों की सुरक्षा और रेबीज जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। नसबंदी, टीकाकरण, आश्रय स्थल, भोजन केंद्र और संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को एक साथ लागू करने से इस समस्या के बेहतर प्रबंधन की उम्मीद है।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- राजनांदगांव के स्कूल में आखिर क्या हुआ? छात्रा की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश

- रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर बदलेगा? 465 किमी का नया कॉरिडोर खोल देगा विकास का रास्ता

- शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान, 63 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार; 64 नामों का ऐलान

- 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में आया फैसला, 10 आरोपी दोषी; अब सजा पर टिकी निगाहें

- बिग बॉस 20 के प्रोमो में कौन है ये चेहरा? बादशाह से जुड़े नाम पर मचा सस्पेंस

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर




