रेत भरी राह में नन्हे हाथी के लिए सूंड से रेत हटाकर रास्ता समतल करती दिखी हथनी, 18 हाथियों के झुंड में दो दिन पहले हुआ है नवजात का जन्म

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के मातीन जंगल से हथनी की ममता और अपने बच्चे के प्रति उसकी सहज सुरक्षा भावना का बेहद अनोखा दृश्य सामने आया है। ग्रामीणों के कैमरे में कैद हुए इस वीडियो में एक हथनी अपने नन्हे बच्चे के लिए कठिन रेत भरी राह को आसान बनाती नजर आ रही है। यह वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में नदी की ओर से हाथियों का झुंड जंगल की तरफ बढ़ता दिखाई देता है। झुंड के आगे चल रही हथनी जैसे ही रेत वाले रास्ते पर पहुंचती है, वह कुछ देर के लिए रुक जाती है। इसके बाद वह अपनी सूंड से रेत हटाती और पैरों की मदद से रास्ते को समतल करती नजर आती है। रास्ता आसान होने के बाद नन्हा हाथी धीरे-धीरे उसी राह से आगे बढ़ता है।
नन्हे बच्चे के लिए आसान किया कठिन रास्ता
हथनी के इस व्यवहार ने ग्रामीणों को भी हैरान कर दिया। जंगल की प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच नन्हे हाथी को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए हथनी द्वारा रास्ता तैयार करने का दृश्य वन्यजीवों के पारिवारिक व्यवहार को दर्शाता है। बच्चे के आगे निकलने के बाद हथनी भी उसके पीछे अपनी राह पकड़ लेती है।
18 हाथियों के झुंड में दो दिन पहले हुआ जन्म
वनमंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 30 अगस्त को 18 हाथियों के झुंड में शामिल एक हथनी ने बच्चे को जन्म दिया है। वर्तमान में कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में करीब 53 हाथियों के विचरण की जानकारी है। नवजात हाथी के झुंड में होने के कारण वन विभाग उसकी गतिविधियों और हाथियों की आवाजाही पर लगातार नजर रख रहा है।
हाथी-मानव संघर्ष के बीच सामने आई ममता की तस्वीर
कटघोरा क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी के कारण मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को लेकर वन विभाग सतर्क रहता है। ऐसे समय में सामने आया यह वीडियो जंगल की एक अलग तस्वीर पेश करता है। कठिन रास्ते पर अपने बच्चे के लिए राह आसान करती हथनी का यह व्यवहार वन्यजीवों में बच्चों की सुरक्षा और देखभाल की सहज भावना को सामने लाता है।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त

- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
