महत्वपूर्ण परियोजनाओं की हर 15 दिन में होगी समीक्षा, लापरवाही और गुणवत्ता में कमी पर होगी सख्त कार्रवाई

रायगढ़। जिले में चल रहे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को गति देने और नए प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिला कलेक्टोरेट में निर्माण एजेंसियों और संबंधित ठेकेदारों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ नए निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति, डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि बारिश का दौर समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। आगामी जून माह तक निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए अभी से ठोस और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। उन्होंने नए निर्माण कार्यों के लिए डीपीआर तैयार करने, प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति लेने, टेंडर प्रक्रिया पूरी करने तथा अन्य जरूरी दस्तावेजी कार्रवाई अक्टूबर माह से पहले पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के बाद अक्टूबर से निर्माण कार्यों को तेजी के साथ जमीनी स्तर पर शुरू किया जा सके।
गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गति के साथ गुणवत्ता भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करना सभी संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और मौके पर जाकर प्रगति की जांच करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी अपना शत-प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर किसी तरह की शिकायत सामने न आए।
हर 15 दिन में होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर ने महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की नियमित निगरानी के लिए हर 15 दिन में समीक्षा बैठक आयोजित करने की बात कही। समीक्षा के दौरान परियोजनाओं की वास्तविक प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप काम की स्थिति की जानकारी ली जाएगी।
उन्होंने निर्माण एजेंसियों, अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधन और कार्ययोजना पहले से तैयार रखने को कहा गया।
लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आती है या गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण और सुपरविजन करने के निर्देश दिए।
नालंदा परिसर से मरीन ड्राइव तक परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग सेतु, हाउसिंग बोर्ड सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के माध्यम से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
नगर निगम क्षेत्र में चल रहे नालंदा परिसर, मरीन ड्राइव, स्टेडियम, तालाब सौंदर्यीकरण और नाला निर्माण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं में आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए।
फोरलेन, रिंग रोड और सड़क परियोजनाओं पर विशेष जोर
बैठक में जिले की प्रमुख सड़क और फोरलेन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई। इनमें कनौत-कमतरा मार्ग, चरखापारा-ससकोबा-बंधनपुर मार्ग, ढिमरापुर चौक से कोतरा थाना चौक फोरलेन, कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग और रायगढ़ शहर के रिंग रोड-बायपास मार्ग शामिल हैं।
इसके अलावा रायगढ़-कोतरा-नंदेली फोरलेन, रायगढ़-लोइंग-महापल्ली फोरलेन, खरसिया बायपास, छाल से खरसिया मार्ग, ढिमरापुर से पतरापाली फोरलेन, टीवी टावर रोड से मेडिकल कॉलेज फोरलेन तथा उर्दना चौक से सर्किट हाउस फोरलेन की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
शिक्षा, खेल और पुल निर्माण कार्यों की भी समीक्षा
बैठक में प्रयास आवासीय विद्यालय भवन, ट्रांजिट हॉस्टल, नवीन संगीत महाविद्यालय भवन, किरोड़ीमल महाविद्यालय में लैब एवं भवन निर्माण, पुसौर और महापल्ली में बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय कुसमुरा जैसे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
इसके साथ ही खरसिया में आरओबी निर्माण, विभिन्न ब्रिज एवं पुल निर्माण कार्य, कयाघाट, बालसमुंद, केवड़ाबाड़ी, चांदनी चौक और गोवर्धनपुर में पुल निर्माण, केनाल लिंक रोड, रिवर फ्रंट, ऑक्सीजोन, जेल कॉम्प्लेक्स तथा विश्राम भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की भी समीक्षा हुई।
विभिन्न मदों से स्वीकृत कार्यों की भी ली जानकारी
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री एवं मंत्री घोषणा, अधोसंरचना मद, विधायक निधि तथा जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को परियोजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए समय-सीमा और गुणवत्ता के मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदार उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त

- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
