Highlight Lines
🔴 नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
🔴 संगठन और जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
🔴 मोदी सरकार के सेवा और सुशासन संकल्प पर हुआ मंथन
🔴 सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय पर भी हुई बातचीत
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन और सरकार के समन्वय पर चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।
जनकल्याण योजनाओं को लेकर हुआ मंथन
बैठक में प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने जैसे विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल से विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनता तक सुशासन और जनसेवा का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकेगा।
