मध्यप्रदेश के निवाड़ी-टीकमगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार, ठगी की रकम समय रहते होल्ड कराई गई

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले करीब तीन महीने से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी को मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीलू यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कबीरधाम के अलावा मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
शिक्षक को डराकर UPI से कराई थी रकम ट्रांसफर
मामला 4 मई 2026 का है। एक शिक्षक ने साइबर क्राइम थाना कबीरधाम में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर उन्हें दबाव में लिया गया और रुपये की मांग की गई। इसके बाद UPI के माध्यम से रकम ट्रांसफर कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इसके बाद 8 मई को इसी तरह की साइबर ठगी के एक अन्य मामले में भी अपराध दर्ज किया गया। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल नंबरों की तकनीकी जानकारी, बैंकिंग लेन-देन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला।
अलग-अलग मोबाइल नंबर और बैंकिंग माध्यमों से छिपाता था पहचान
जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन मध्यप्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़ और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबरों और बैंकिंग माध्यमों का इस्तेमाल करता था। ठगी की रकम को विभिन्न चॉइस सेंटरों के माध्यम से ट्रांसफर करवाने की जानकारी भी जांच में सामने आई।
आरोपी की लगातार बदलती लोकेशन के कारण पुलिस के लिए उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में लगातार की गई पतासाजी
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार आरोपी की तलाश की। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस अब उसके अन्य संभावित आपराधिक मामलों और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।
ठगी की रकम समय रहते होल्ड कराई गई
साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते पीड़ित की ठगी गई रकम को समय रहते होल्ड कराया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि पीड़ित को वापस कराई जाएगी।
कवर्धा के डीएसपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि मई में एक शिक्षक से डराने-धमकाने के बाद करीब 38 हजार रुपये की ठगी की शिकायत मिली थी। तकनीकी जांच में आरोपी की लोकेशन निवाड़ी, मध्यप्रदेश में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
कबीरधाम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करें। इसके साथ ही नजदीकी पुलिस थाना या साइबर पुलिस को सूचना दें।
पुलिस के मुताबिक ठगी के तुरंत बाद शिकायत मिलने से बैंकिंग लेन-देन को समय रहते रोका या होल्ड कराया जा सकता है, जिससे पीड़ित की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए साइबर फ्रॉड की स्थिति में देरी किए बिना तत्काल शिकायत करना बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
