मड़मड़ा में 47.15 लाख रुपये के गौरव पथ का भूमिपूजन, दोनों गांवों में सड़क, सामुदायिक भवन, मंच और नाली निर्माण सहित कई कार्यों की घोषणा

मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का लोकार्पण
रायपुर, 18 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम मड़मड़ा और कबरटोला का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मड़मड़ा में उन्होंने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 और पांच लाख रुपये की लागत से बने अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 47.15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 500 मीटर लंबे गौरव पथ का भूमिपूजन किया।
इस दौरान दोनों गांवों में सड़क, सामुदायिक भवन, मंच और नाली निर्माण सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की गई। उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
नए आंगनबाड़ी भवन से बच्चों को मिलेगी सुविधा
मड़मड़ा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ स्थानीय महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रिबन काटकर किया। नए भवन से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और आंगनबाड़ी की अन्य सेवाओं के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
इस अवसर पर विजय शर्मा ने ग्रामीणों से बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य मनीराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे और जनपद अध्यक्ष रामकिंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ये भी पढ़े…..
कोरबा में गरबा पोशाक पहन चलती कार पर स्टंट, बोनट पर लेटी महिला और दरवाजों पर लटकीं दो महिलाएं; वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई
अटल डिजिटल सेवा केंद्र से गांव में मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं
पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके माध्यम से महतारी वंदन योजना, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की राशि निकालने तथा पैसे जमा करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
इससे ग्रामीणों को छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए शहर जाने की जरूरत कम होगी। समय और आवागमन के खर्च में भी बचत होने की उम्मीद है।
मड़मड़ा में सड़क और सामुदायिक भवनों की घोषणा
ग्रामीणों की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने मड़मड़ा से बैजलपुर मुख्य मार्ग का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण कराने की घोषणा की। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की गई।
- बाजार छपरी में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रुपये।
- पटवारी भवन के पास सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये।
- पुरानी सोसायटी के पास सामुदायिक भवन के लिए 6.50 लाख रुपये।
वहीं, मड़मड़ा में 47.15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ का निर्माण भी प्रस्तावित है।
ये भी पढ़े…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के गरबा महोत्सवों में लिया हिस्सा, कहा- नारी शक्ति के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
कबरटोला में नवधा रामायण में हुए शामिल
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कबरटोला में आयोजित दुर्गोत्सव और नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने देवी दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद रामायण पाठ सुना और ग्रामीणों के साथ रामधुन के भक्तिमय वातावरण में समय बिताया।
कार्यक्रम के बाद उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मांगें रखीं। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
कबरटोला में 20.20 लाख रुपये के कार्यों की घोषणा
कबरटोला में कुल 20.20 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की गई। इनमें पंचायत भवन के पास 6.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, 2.60-2.60 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़कों का निर्माण, नवधा रामायण मंच के पास 3.50 लाख रुपये की लागत से मंच निर्माण और शीतला मंदिर की ओर पांच लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण शामिल है।
इन घोषणाओं का उद्देश्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना और ग्रामीणों की स्थानीय जरूरतों को पूरा करना है।
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

