ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, भारी वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने और शहर को यातायात दबाव से राहत दिलाने पर जोर

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज कवर्धा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर ट्रांसपोर्ट नगर की मौजूदा व्यवस्था, यातायात संचालन और उनकी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में जानकारी ली।
इसे भी पढ़े…..
तमनार में लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक पलटा, नीचे दबा श्रमिक; JCB-हाइड्रा से करीब एक घंटे बाद सुरक्षित निकाला
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
ट्रक मालिक संघ से समस्याओं पर चर्चा
विजय शर्मा ने ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के लिए उपयुक्त स्थान के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना जरूरी है। इससे जहां ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं आम नागरिकों को भी यातायात संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।
भारी वाहनों के लिए बेहतर व्यवस्था पर जोर
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे भारी वाहनों का संचालन शहर के यातायात पर अनावश्यक दबाव न डाले। इसके लिए उचित स्थान और सुव्यवस्थित सुविधाओं का होना जरूरी है।
उन्होंने ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान उनकी जरूरतों को समझा और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बेहतर विकल्पों पर विचार किया।
ये लोग रहे मौजूद
निरीक्षण एवं चर्चा के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, राजेन्द्र मिश्रा, रिंकेश वैष्णव, हेमचंद चंद्रवंशी, सचिन गुप्ता, अमित वर्मा सहित ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: रायगढ़ पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज, भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर साधा निशाना

- Today Raigarh News: नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण, 5 परिवार फिर से हुए एकजुट

- Today Raigarh News: कोसमनारा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बाबाधाम के पास शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण

- Today Raigarh News: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, लंबित मामलों के जल्द निराकरण और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

- Today Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस के 15 मामलों का स्थायी वारंटी झारसुगुड़ा से गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
