लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कोड़केल के रहने वाले हैं किसान; पॉलीबैग तकनीक से खत्म किया नुकसान का डर, 20 ग्रामीणों को दे रहे नियमित रोजगार

रायगढ़। खेती में नई सोच, कड़ी मेहनत और बाजार की मांग के अनुरूप बदलाव किया जाए, तो इसे मुनाफे का बेहतरीन जरिया बनाया जा सकता है। जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोड़केल निवासी किसान विद्याधर पटेल ने इसे अपनी मेहनत और अनुभव से सच कर दिखाया है। वर्ष 2007-08 से गेंदा फूल की खेती कर रहे विद्याधर आज 7 से 8 एकड़ जमीन में इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रहे हैं। उनके खेतों में तैयार गेंदा फूल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा के बाजारों की भी रौनक बढ़ा रहे हैं।
कृषि प्रदर्शनी में फूलों की मांग देखकर आया खेती का विचार
विद्याधर पटेल बताते हैं कि वे वर्ष 1994-95 से पारंपरिक रूप से सब्जी-भाजी की खेती कर रहे थे। इस दौरान वे रायपुर और रायगढ़ में आयोजित कृषि प्रदर्शनियों में गमलों के माध्यम से सब्जियों की खेती का प्रदर्शन भी करते थे। इन्हीं प्रदर्शनियों में गेंदा फूल की जबरदस्त मांग और अच्छी बिक्री देखकर उनके मन में इसकी व्यावसायिक खेती शुरू करने का विचार आया। इसके बाद वर्ष 2007-08 में उन्होंने गेंदा फूल की खेती की शुरुआत की और अनुभव के साथ धीरे-धीरे इसका रकबा बढ़ाते चले गए।
पॉलीबैग तकनीक से खत्म किया नुकसान का डर
शुरुआती दौर में गेंदा फूल की खेती के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पहले वे खुले खेत में पौधे तैयार करते थे, लेकिन कई बार बीज का अंकुरण ठीक से नहीं होने के कारण दोबारा बीज मंगाकर बुवाई करनी पड़ती थी। इससे पौधे तैयार होने में देरी होती थी और दशहरा-दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारी सीजन में फूल समय पर बाजार नहीं पहुंच पाते थे।
इस समस्या का समाधान निकालते हुए उन्होंने पॉलीबैग में पौधे तैयार करना शुरू किया। इसका बड़ा फायदा यह हुआ कि दीपावली के दौरान यदि फूलों की बिक्री नहीं भी हो पाए, तो भी पौधे खराब नहीं होते और उन्हें बाद में बाजार में बेचा जा सकता है। इस तकनीक से उत्पादन और बिक्री के बीच बेहतर तालमेल बना और नुकसान की आशंका खत्म हो गई।
एक एकड़ में 5 लाख रुपये तक की बिक्री, ड्रिप-स्प्रिंकलर से सिंचाई
विद्याधर पटेल के अनुसार, गेंदा फूल की खेती में प्रति एकड़ करीब 1 से 1.5 लाख रुपये तक की लागत आती है, जबकि एक एकड़ से लगभग 5 लाख रुपये तक की बिक्री हो जाती है। दशहरा से दीपावली तक फूलों की सर्वाधिक मांग रहती है, जिसे ध्यान में रखकर वे उत्पादन की तैयारी करते हैं। सिंचाई के लिए उनके पास दो निजी बोरवेल हैं और खेतों में पाइपलाइन बिछाने के साथ ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई की आधुनिक व्यवस्था भी की गई है।
छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के बाजारों में रोजाना जाती हैं 15 गाड़ियां
विद्याधर पटेल के खेतों में उत्पादित गेंदा फूल की मांग छत्तीसगढ़ के साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी काफी है। सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, संबलपुर और बरगढ़ सहित ओडिशा के कई क्षेत्रों में फूलों की नियमित आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, चांपा, कोरबा, अंबिकापुर और जशपुर तक भी फूल भेजे जाते हैं।
सीजन के दौरान प्रतिदिन लगभग 12 से 15 गाड़ियों के माध्यम से फूलों का वितरण किया जाता है। फूलों की बिक्री पूरी तरह नकद होती है, जिससे श्रमिकों और वाहन चालकों का भुगतान भी नियमित रूप से हो जाता है।
परिवार का पूरा सहयोग, 15 से 20 ग्रामीणों को मिला रोजगार
इस खेती की सफलता में विद्याधर पटेल के परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी पत्नी और तीनों बेटियां खेती के काम में बराबर हाथ बंटाती हैं। इसके साथ ही गांव के 15 से 20 श्रमिक नियमित रूप से उनके खेतों में काम करते हैं। फूलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए अपने वाहनों के अलावा प्रतिदिन 8 से 10 वाहन किराये पर भी लेने पड़ते हैं, जिससे स्थानीय वाहन चालकों को भी रोजगार मिल रहा है।
गेंदा के साथ 5 एकड़ में सब्जी और छत्तीस भाजी का उत्पादन
गेंदा फूल की खेती के अलावा विद्याधर पटेल लगभग 4 से 5 एकड़ में मौसमी सब्जियों का उत्पादन भी करते हैं, जिनमें भिंडी, बरबट्टी, पत्तागोभी और फूलगोभी प्रमुख हैं। गेंदा फूल का सीजन समाप्त होने के बाद वे सब्जियों की खेती पर ध्यान देते हैं। इसके अतिरिक्त वे अपनी बाड़ी में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ‘छत्तीस भाजी’ भी तैयार करते हैं, जिससे सालभर उनकी आमदनी बनी रहती है।
खबरें और भी :-रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार
- रायगढ़ के जूटमिल में मंदिर की मूर्ति तोड़ने के मामले में त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग अभिरक्षा में

- डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर यात्री बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, भजन-कीर्तन करने जा रहे तीन ग्रामीणों की मौके पर मौत

- रायगढ़ के किसान विद्याधर पटेल की अनोखी पहल, 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर कमा रहे लाखों; ओडिशा तक है सप्लाई

- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

