PAT मेरिट के आधार पर प्रोविजनल सीट और कॉलेज आवंटित, 22 अगस्त तक दस्तावेज परीक्षण और 23 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी

रायपुर, 20 अगस्त 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.एससी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित ऑनलाइन काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट और महाविद्यालय का आवंटन किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण 20 से 22 अगस्त 2026 तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा।
23 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा कर सीट करनी होगी सुरक्षित
चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित प्रोविजनल सीट सुरक्षित करने के लिए 20 से 23 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
काउंसलिंग समिति की अध्यक्ष एवं कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने बताया कि सीट आवंटन के बाद यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारण से अपनी सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसलिंग में शामिल होना चाहता है, तो उसे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
सीट नहीं मिली तो स्पॉट और कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए करें आवेदन
जिन अभ्यर्थियों को अभी तक कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, वे स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 20 से 24 अगस्त 2026 की रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वहीं जिन अभ्यर्थियों ने सीट सुरक्षित कर ली है, लेकिन अब आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहते, वे निर्धारित अवधि में अपनी सीट निरस्त कर सकते हैं।
25 अगस्त को जारी होगी सीटों की जानकारी
विश्वविद्यालय की ओर से आबंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 25 अगस्त 2026 को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी दिन स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
इसके बाद स्पॉट काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आवंटन 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा।
स्पॉट काउंसलिंग के लिए रायपुर में दस्तावेज परीक्षण
स्पॉट काउंसलिंग में सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को 31 अगस्त से 1 सितंबर तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में उपस्थित होकर तत्काल दस्तावेज परीक्षण और ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
वहीं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय आवंटन के साथ दस्तावेज परीक्षण और ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 को कृषि महाविद्यालय रायपुर में होगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग से संबंधित दिशा-निर्देश और आगे की प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों के अनुसार प्राप्त करें।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
