धान, चावल, बर्रे भाजी और साबूदाना से तैयार राखियों ने खींचा लोगों का ध्यान, ‘विष्णु भैया’ के लिए भी बनाई विशेष राखी

आत्मनिर्भरता तब और सार्थक हो जाती है, जब हुनर के साथ स्थानीय संसाधनों को भी नई पहचान मिले। कोरबा जिले की महिला स्वसहायता समूह की दीदियां अपने परिश्रम, रचनात्मकता और नवाचार से इसी सोच को साकार कर रही हैं। बेला कछार, दोन्द्रों पंचायत का प्रसन्न स्वसहायता समूह इसका प्रेरक उदाहरण है।
समूह की महिलाओं ने धान, चावल, बर्रे भाजी और साबूदाना जैसे स्थानीय संसाधनों का रचनात्मक उपयोग कर आकर्षक और अनूठी राखियां तैयार की हैं। वर्ष 2018 से बिहान से जुड़ा 22 सदस्यीय यह समूह विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है।
स्थानीय संसाधनों से तैयार की अनूठी राखियां
समूह की दीदियां बाती, अगरबत्ती, कॉस्मेटिक सामग्री और कपड़ों से जुड़े कार्य करती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने स्थानीय संसाधनों को राखियों से जोड़कर नए उत्पाद तैयार किए हैं। समूह की सदस्य नीतू कर्ष और मीरा देवांगन शहर में राखियों का स्टॉल लगाकर इन आकर्षक राखियों को लोगों तक पहुंचा रही हैं।
‘विष्णु भैया’ के लिए भी बनाई विशेष राखी
रक्षाबंधन पर समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपना ‘विष्णु भैया’ बताते हुए उनके लिए भी विशेष राखी तैयार की है। महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिल रहे सहयोग के लिए वे मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।
प्रसन्न स्वसहायता समूह की यह पहल बताती है कि अवसर, सहयोग और प्रोत्साहन मिलने पर ग्रामीण महिलाओं का हुनर आजीविका और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन सकता है। स्थानीय संसाधनों से तैयार ये राखियां महिलाओं की रचनात्मकता, मेहनत और आत्मनिर्भरता की पहचान बनकर सामने आई हैं।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
