मुख्यमंत्री निवास में अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, CM साय ने कहा- छत्तीसगढ़ निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रहेगा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी मौजूद रहे।

अटल जी को बताया छत्तीसगढ़ का निर्माता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता और प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राष्ट्रनायक थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और संवेदनशील सोच का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ की भौगोलिक विशेषताओं, विकास की जरूरतों और पृथक राज्य की वर्षों पुरानी जनआकांक्षा को समझा और प्रधानमंत्री रहते हुए उसे साकार किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को अलग राज्य के रूप में पहचान दिलाने वाला यह ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
अटल जी से मिली प्रेरणा को CM साय ने किया याद
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का छत्तीसगढ़ से रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय और भावनात्मक भी था। उन्हें छत्तीसगढ़ और यहां के लोगों से विशेष स्नेह था।
मुख्यमंत्री ने अटल जी के साथ अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उन्हें स्वयं भी उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। अटल जी का मार्गदर्शन आज भी उन्हें जनसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
जनजातीय समाज के विकास को दी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल में पृथक जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया गया। यह निर्णय जनजातीय समुदायों के विकास, अधिकारों और आकांक्षाओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।
उन्होंने गांव, गरीब, किसान, जनजातीय समाज और वंचित वर्गों तक विकास की मुख्यधारा पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं।
अटल जी के सुशासन और अंत्योदय के मार्ग पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी ने जिस छत्तीसगढ़ की आधारशिला रखी, उसे समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार अटल जी के सुशासन, अंत्योदय और जनकल्याण के मूल्यों को अपनाते हुए प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने पर केंद्रित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन, विचार और नेतृत्व देश और प्रदेश के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। छत्तीसगढ़ के निर्माता के रूप में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों के अनुरूप समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश
- केलो डैम के 6 गेट खुले, उफान पर आई केलो नदी; रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
